Sudeep Banerji

0 Books

सुदीप बनर्जी

सुदीप बनर्जी का जन्म 16 अक्तूबर, 1946 को इन्दौर (मध्य प्रदेश) में हुआ। शिक्षा उज्जैन में, जहाँ से अंग्रेज़ी साहित्य में एम.ए. (1967) तथा विधि स्नातक परीक्षा (1968) उत्तीर्ण की। दो वर्षों तक अंग्रेज़़ी साहित्य के प्राध्यापक रहने के बाद 1969 से 71 तक भारतीय पुलिस सेवा में कार्य। 1971 से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रदेश व केन्द्र में विभिन्न पदों पर कार्य करने के उपरान्त तत्कालीन मध्य प्रदेश के आदिवासी क्षेत्र बस्तर में संभागायुक्त रहे। विभिन्न पदों पर रहते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय में शिक्षा सचिव के पद से अवकाश ग्रहण किया। छात्र जीवन से ही कविता, नाटक और अभिनय में सक्रिय दिलचस्पी रही। पहली कविता 1965 में ‘माध्यम’ में प्रकाशित। प्रायः सभी प्रमुख पत्रिकाओं में कविताओं का प्रकाशन। कुछ वर्षों के लिए मध्य प्रदेश शासन साहित्य परिषद् के सचिव और ‘साक्षात्कार’ पत्रिका के सम्पादक भी रहे।

प्रकाशित कृतियाँ : ‘शब-गश्त’ (1980), ‘ज़ख़्मों के कई नाम’ (1992) तथा ‘इतने गुमान’ (1997)। कविता-संग्रह। कविताओं का एक चयन ‘प्रतिनिधि कविताएँ’ शीर्षक से प्रकाशित। अब यह ताज़ा कविता-संग्रह। नाटक—‘किशनलाल’ (1981) में प्रकाशित, मंचित और चर्चित।

दो नाटक और कुछ कहानियाँ अप्रकाशित। एक उपन्यास अधूरा।

लम्बी बीमारी के बाद 10 फरवरी, 2009 को निधन।

All Sudeep Banerji Books
Not Book Found
All Right Reserved © 2025 indiaread.in