Soni Pandey

1 Books

सोनी पांडेय

सोनी पांडेय का जन्म 12 जुलाई, 1975 को उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ नाथ भंजन में हुआ। पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से हिन्दी साहित्य में स्नातकोत्तर के बाद ‘निराला का कथा साहित्य : कथ्य और शिल्प’ विषय पर पी-एच.डी., बी.एड. और कथक डांस जूनियर डिप्लोमा भी­­ किया।

उनकी प्रकाशित पुस्तकें हैं—‘बलमा जी का स्टूडियो’, ‘तीन लहरें’, ‘मोहपाश’ (कहानी-संग्रह); ‘मन की खुलती गिरहें’, ‘आखिरी प्रेम-पत्र’ (कविता-संग्रह); ‘निराला का कथा साहित्य : वस्तु और शिल्प’ (आलोचना); ‘उषाकिरण खान का कथा लोक’, ‘मैं और मेरे बचपन के दिन : लेखिकाओं के संस्मरणों पर केन्द्रित’ (सम्पादन)। कई कहानियों और कविताओं का बांग्ला, मराठी, अंग्रेजी, उर्दू एवं नेपाली आदि भाषाओं में अनुवाद।

उन्हें ‘शीला सिद्धान्तकर सम्मान’, ‘अन्तरराष्ट्रीय सेतु कविता सम्मान’, ‘माँ धनपती देवी कथा सम्मान’, ‘संकल्प साहित्य सर्जना सम्मान’ तथा ‘यशपाल कथा सम्मान’ से सम्मानित किया गया है।

सम्प्रति : हिन्दी त्रैमासिक पत्रिका ‘गाथान्तर’ का सम्पादन।

All Soni Pandey Books
All Right Reserved © 2025 indiaread.in