Shiv K. Kumar

0 Books

शिव के. कुमार

अंग्रेज़ी के मूर्धन्य रचनाकार व चिन्तक।

जन्म : लाहौर।

शिक्षा : लाहौर और इंग्लैंड में। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की।

उस्मानिया विश्वविद्यालय में अंग्रेज़ी के प्रोफ़ेसर रहे। सेंट्रल गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी ऑफ़ हैदराबाद के वाइस चांसलर पद पर कार्य किया। अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोप में वर्षों अंग्रेज़ी का अध्यापन किया।

प्रकाशन : विश्व के प्रतिष्ठित प्रकाशनों से कविता, उपन्यास, नाटक और अनुवाद की 30 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित।

कविताओं और कहानियों का अत्यन्त महत्त्वपूर्ण पत्रिकाओं में प्रकाशन।

बी.बी.सी. प्रसारण सेवा से अनेक रचनाएँ प्रसारित।

आपके रचनात्मक योगदान पर तीन आलोचनात्मक पुस्तकें प्रकाशित।

प्रमुख सम्मान : साहित्य अकादेमी पुरस्कार (1986), रॉयल सोसायटी ऑफ लिटरेचर, लन्दन के फ़ेलो चयनित (1978) एवं पद्मभूषण (2001)।

All Shiv K. Kumar Books
Not Book Found
All Right Reserved © 2025 indiaread.in