Shailendra Sagar

0 Books

शैलेन्द्र सागर

शैलेन्द्र सागर का जन्म 5 अप्रैल, 1951 को रामपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में एम.ए. किया। तीन वर्षों तक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्यापन किया। 1974 में उ.प्र. राज्य सिविल सर्विस में चयन हुआ और तदुपरांत 1976 से भारतीय पुलिस सेवा में सेवारत रहे। 2010 में पुलिस महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए।
उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं—चतुरंग, चलो दोस्त सब ठीक है, एक सुबह यह भी (उपन्यास); मकान ढह रहा है, इस जुनून में, माटी, आमीन, प्रतिरोध (कहानी-संग्रह)। स्त्री-विमर्श से संबंधित दो पुस्तकों—मुस्कुराती औरतें और आजाद औरत कितनी आजाद  का सम्पादन किया।
उन्हें विजय वर्मा सम्मान, सरस्वती सम्मान, प्रेमचन्द सम्मान, महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान  से सम्मानित किया गया है।
सम्प्रति : ‘कथाक्रम’ पत्रिका का सम्पादन और स्वतन्त्र लेखन।

All Shailendra Sagar Books
Not Book Found
All Right Reserved © 2025 indiaread.in