Rupam Mishra

1 Books

रूपम मिश्र

रूपम मिश्र का जन्म 7 जून, 1983 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के तिलहरा (सुजानगंज) में हुआ। उनकी शुरुआती पढ़ाई गाँव में ही हुई। फिर पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से स्नातक किया। महत्त्वपूर्ण पत्र-पत्रिकाओं में उनकी कविताएँ नियमित रूप से प्रकाशित होती रही हैं। वे स्त्री मुद्दों पर लगातार लिखती रही हैं। अनेक कविताओं के उर्दू, अंग्रेजी और मराठी में अनुवाद प्रकाशित हुए हैं।

‘एक जीवन अलग से’ उनका पहला कविता-संग्रह है।

वे ‘मनीषा त्रिपाठी स्मृति अनहद कोलकाता सम्मान’ (2022) से सम्मानित हैं।

ई-मेल : rupammishra244@gmail.com

All Rupam Mishra Books
All Right Reserved © 2025 indiaread.in