Roza Hajnoczy Germanus

0 Books

रोज़ा हजनोशी गेरमानूस

रोज़ा हजनोशी गेरमानूस (मृत्यु 1942) के शान्तिनिकेतन प्रवास-काल अप्रैल 1929 से जनवरी 1932 की डायरी पर आधारित पुस्तक Bengali Tüz (अंग्रेज़ी अनुवाद Fire of Bengal) को हंगेरियन साहित्य में क्लासिकी दर्जा प्राप्त है। रोज़ा अपने विद्वान पति प्रो. ज़्यूला गेरमानूस के साथ शान्तिनिकेतन में रहीं। इनके पति प्रो. गेरमानूस ने भी पुस्तक के 1972 के संस्करण की लम्बी भूमिका में रोज़ा के बारे में कोई ख़ास ब्यौरा नहीं दिया। दुर्भाग्य से पुस्तक के प्रकाशन से पहले ही 1942 में रोज़ा का देहान्त हो चुका था। हंगेरियन भाषा में इस पुस्तक का प्रकाशन 1944 में बुडापेस्ट से हुआ। 1972 तक इसके कई संस्करण प्रकाशित हुए। इस समय 2002 का सचित्र संस्करण उपलब्ध है। इसका अंग्रेज़ी अनुवाद एक दूसरी हंगेरियन महिला ईवा विमर ने अपने अंग्रेज़ पति डेविड ग्रांट के सहयोग से किया, जिसका प्रकाशन 1993 में ढाका (बांग्लादेश) से हुआ।

All Roza Hajnoczy Germanus Books
Not Book Found
All Right Reserved © 2025 indiaread.in