Rajvardhan Azad

1 Books

डॉ. राजवर्धन आज़ाद

डॉ. राजवर्धन आज़ाद नेत्र चिकित्सक (रेटिनल सर्जन) के रूप में विश्वविख्यात हैं। एक प्रसिद्ध चिकित्सक का साहित्यिक रूपान्तरण सुखद संयोग है। डॉ. आज़ाद साहित्य की दुनिया में अपने कहानी-संग्रह ‘सोने का हाथ’ के माध्यम से चर्चित हुए। ‘Poems on Board’ शीर्षक से उनकी अंग्रेज़ी कविताओं का संग्रह भी प्रकाशित है।

‘नीम का शहद’ डॉ. आज़ाद का हिन्दी में पहला काव्य-संग्रह है। इस संग्रह की कविताएँ जीवन के विभिन्न रूप, रंग, गंध, स्पर्श, रस, स्वाद, आनन्द एवं शब्द से साक्षात्कार कराती हैं। मुक्त छंद में रचित जीवन्त कविताओं का यह संग्रह निश्चित रूप से पाठकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल होगा।

All Rajvardhan Azad Books
All Right Reserved © 2025 indiaread.in