R. P. Noronha

0 Books

आर.पी. नरोन्हा

आर.पी. नरोन्हा का जन्म 14 मई, 1916 को हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने लोयाला कॉलेज, मद्रास से बी.ए. (ऑनर्स) और तत्पश्चात् लन्दन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से बी.एस-सी. (ऑनर्स) किया। वर्ष 1938 में इंडियन सिविल सर्विसेस परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उन्होंने आई.सी.एस. के तत्कालीन मध्यप्रान्त संवर्ग में प्रवेश किया।

उनकी प्रशासनिक क्षमताओं और आदिवासियों के प्रति सहानुभूति ने उन्हें अपने जीवनकाल में ही चर्चित व्यक्तित्व बना दिया था। 1961 में गोवा की आज़ादी के बाद वे उसके पहले मुख्य नागरिक प्रशासक बने। वे 1963 में मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव नियुक्त हुए और मई, 1974 में उसी पद से सेवानिवृत्त हुए। पंजाब में वर्ष 1968 में और मध्य प्रदेश में 1977 में लगे राष्ट्रपति शासन के दौरान उन्हें राज्यपाल का सलाहकार नियुक्त किया गया था।

उनकी बेहतरीन सेवाओं का ध्यान रखकर वर्ष 1975 में उन्हें ‘पद्मभूषण’ से सम्मानित किया गया। 23 नवम्बर, 1982 को उनका देहावसान हुआ। उनकी स्मृति में मध्य प्रदेश सरकार ने अपनी शीर्षस्थ प्रशिक्षण संस्था-प्रशासन अकादमी का नामकरण उनके नाम पर किया है।

All R. P. Noronha Books
Not Book Found
All Right Reserved © 2025 indiaread.in