Mamta Jeitali

1 Books

ममता जैतली

राजस्थान के महिला आन्दोलन में पिछले 20 वर्षों से सक्रिय ममता जैतली मीडिया में महिलाओं की सकारात्मक छवि स्थापित करने के लिए प्रयासरत हैं। वे पिछले बारह वर्षों से ग्रामीण मासिक समाचार पत्र ‘उजाला छड़ी’ का प्रकाशन कर रही हैं। राजस्थान के जाने-पहचाने महिला विकास कार्यक्रम के साथ स्वैच्छिक संस्था ‘राज्य इदारा’ के माध्यम से महिलाओं के सशक्तीकरण, प्रशिक्षण व सूचना सम्प्रेषण के कार्य से वे जुड़ीं।

इसी दौरान ‘रूपकँवर विधवा दहन’, ‘भटेरी सामूहिक बलात्कार विरोधी आन्दोलन’ में वे सक्रिय रहीं। 1996-97 में भारतीय प्रतिष्ठान एन.एफ़.आई. दिल्ली की मीडिया फ़ेलोशिप के तहत राजस्थान में बालिकाओं की स्थिति पर उन्होंने अध्ययन किया। वर्ष 1998 से अब तक वे ‘विविधा महिला आलेखन व सन्दर्भ केन्द्र’ के समन्वयक का पदभार सँभाल रही हैं। वर्ष 2001 में महिला व वंचित वर्ग की मीडिया एडवोकेसी के लिए ‘विविधा न्यूज़’ व ‘फ़ीचर सर्विस’ के सम्पादन का दायित्व सँभाला। वर्ष 2001 में पंचायती राज संस्थाओं में महिला जन-प्रतिनिधियों की भूमिका पर हिन्दी भाषा में सर्वश्रेष्ठ लेखन के लिए उन्हें ‘सरोजनी नायडू पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

 

All Right Reserved © 2025 indiaread.in