Harinarayan Srivastava

0 Books

डॉ. हरिनारायण श्रीवास्तव

भारत मौसम विज्ञान विभाग में अपर महानिदेशक (अनुसंधान) के पद पर कार्य करने के उपरान्त विशिष्ट वैज्ञानिक पद पर नियुक्त किए गए। आपने मौसम और भूकम्प विज्ञान आदि विषयों पर अब तक 200 शोधपत्र एवं लेख लिखे हैं। 1994 में आपकी पुस्तक ‘वायुमंडलीय प्रदूषण’ को भारत सरकार (पर्यावरण तथा वन मंत्रालय) द्वारा प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व आपकी पुस्तक ‘भूकम्प’ को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विशिष्ट पुरस्कार दिया गया। 1989 में आपको भारत सरकार ने राष्ट्रीय खनिज पुरस्कार प्रदान किया। 1990 में राष्ट्रीय साइंस अकादमी के फेलो चुने गए। डॉ. श्रीवास्तव कई अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक संस्थाओं के सदस्य और विश्व के कई देशों में आयोजित गोष्ठियों में भाग लेते रहे हैं। भारत सरकार के विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी विभाग तथा पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा आयोजित समितियों के सदस्य के रूप में भी अपना बहुमूल्य योगदान देते रहे हैं।

नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा अंग्रेजी में प्रकाशित आपकी पुस्तक ‘फोरकास्टिंग अर्थक्वेक’ विशेष लोकप्रिय हुई है।

All Harinarayan Srivastava Books
Not Book Found
All Right Reserved © 2025 indiaread.in